औरंगाबाद, जनवरी 4 -- औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को अनुग्रह स्मारक परिसर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी सत्येंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना था। बैठक में कहा गया कि कांग्रेस आगामी दिनों में एक अभियान चलाएगी जिसका नाम कांग्रेस गांव की ओर रखा गया है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक साथ सभी प्रखंडों और गांवों में जाएंगे। इसमें पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। कांग्रेस के विचारों से प्रभावित लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। कांग्रेस पुराने तेवर के साथ काम करेगी। जनता की समस्याओं को लेकर चाहे वो किसान, नौजवान या महिलाएं हों, उनकी समस्या को लेकर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा नेता के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.