गढ़वा, मई 19 -- गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महापर्व को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में संगठन निर्माण पर गति देने को लेकर चर्चा की गई है। बैठक में संगठन महापर्व पर चर्चा की गई। संगठन संरचना को मजबूत करने की समीक्षा की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, पूर्व 20 सूत्री प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, बिनय कुमार चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...