महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के ग्राम हथियहवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय मैनिहवा की मृत शिक्षा मित्र विमला देवी के परिजनों की उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ब्लॉक इकाई नौतनवा ने आर्थिक मदद की है। संगठन ने 25 हजार रुपये की मदद देकर आगे भी सहयोग में खड़ा रहने का भरोसा दिया है। शिक्षा मित्र विमला देवी प्राथमिक विद्यालय मैनिहवा पर तैनात थी। गम्भीर बीमारी के कारण 20 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर की माली हालत को देखते हुए अपने साथी के सहयोग के लिए नौतनवा ब्लॉक के शिक्षा मित्रों ने ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह व महामंत्री गोविन्द प्रसाद साहनी की पहल पर लोगों ने सहयोग किया। सहयोग राशि इकट्ठा कर संगठन ने परिजन को सुपुर्द कर दिया। बीईओ हेमंत कुमार मिश्र ने भी मृत शिक्षा मित्र के परिजन को पांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.