देहरादून, जनवरी 10 -- देहरादून। मुस्लिम सेवा संगठन ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति का स्वागत किया है। संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी एवं उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने इसे अंकिता को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। कहा कि बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन ने सरकार से मांग की है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और समयबद्ध हो, ताकि दोषियों को कठोरतम सजा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...