मोतिहारी, अगस्त 5 -- चकिया। बिहार प्रदेश पूर्व सैनिक संघ की बैठक रविवार को शहर स्थित मां बौधी देवी मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने की। जबकि मंच संचालन बच्चा प्रसाद ने की। इस दौरान संघ को मजबूत करने व सैनिकों के साथ हो रहे भेदभाव आदि विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सैनिक कल्याणार्थ कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। इस क्रम मे संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक पूर्व सैनिक हैं। अन्य प्रदेश में सरकारी गाइड लाईन के तहत उन्हें सभी सुविधाएं मिलती है। परन्तु बिहार के पूर्व सैनिक उन सुविधाओं से वंचित हैं। समस्याओं के समाधान के लिए सांसद राधामोहन सिंह से मिलकर अवगत कराया गया है तथा उनके द्वारा समाधान का आश्वासन भी दिया गया है। अगर सुधाएं मुहैया नहीं कराई गई तो आगे निर्णय लिया जायेगा। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.