मऊ, फरवरी 4 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के डुमरी में रविवार को पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भरत भैया की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक में मधुबन विधानसभा यूथ ब्रिगेड का 'एक बूथ 20 यूथ का गठन कर लगभग दस हजार लोगों का संगठन खड़ा करने का संकल्प लिया गया।भरत भैया ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन का नींव होता है। इन्हीं के सहयोग से क्षेत्र के विकास को गति मिलता है। बैठक में संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान भरत भैया ने सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आलोक मल्ल, सुदामा निराला, जीउत साहनी, अभिनव सिंह, मन्नू भारती, सुशील राय, अरविंद चौहान, अरविंद मिश्रा, जेपी साहनी, डॉ अखिलेश्वर गोंड, सुभम सिंह सैंथवार, अरविंद गुप्ता, आनंद पटेल, राजेश सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस...