छपरा, फरवरी 18 -- फोटो 3: कांग्रेस भवन में बुधवार को संगठन सृजन अभियान की सफलता को लेकर प्रेस को संबोधित करते प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक मिन्नत रहमानी व अन्य छपरा , एक संवाददाता ।जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रदेश से आए पार्टी के पर्यवेक्षक मिनत रहमानी ने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को सक्रिय करना है ताकि आने वाले समय में पार्टी जनता की आवाज को और मजबूती से उठा सके। श्री रहमानी ने कहा कि एआई सीसी से पर्यवेक्षक सत्यनारायण पटेल 21 फ़रवरी को सारण जिले में संगठन सृजन अभियान को गति देंगे l बिहार प्रदे...