चम्पावत, दिसम्बर 16 -- लोहाघाट। यूकेडी कार्यकारिणी और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी से मिल कर कार्य करने को कहा। लोहाघाट में मंगलवार को यूकेडी के संस्थापक सदस्य केडी सुतेड़ी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया। कहा कि युवा मोर्चा के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ देउपा के लोहाघाट आगमन पर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...