मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- भारतीय किसान यूनियन के नए ब्लॉक अध्यक्ष ने मंगलवार को एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें एक महीने पहले छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह का देहांत हो गया था। उनके स्थान पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने पूर्व अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह के पुत्र अंगद चौधरी को छजलेट ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी को लेकर मंगलवार को रैली का आयोजन किया गया। चौधरी देवेंद्र ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.