मिर्जापुर, मार्च 9 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बियरही गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत हुई। पंचायत में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। भाकियू राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र में असली ताकत संगठन में होती है। संगठन जितना मजबूत होगा उसी हिसाब से बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान करा पाएंगे। देश का पेट भरने वाला किसान आज बेचारा बना हुआ है। किसानों से एकजुट होकर समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि आवाज में दम होगा तो निश्चित रुप से समस्याओं का समाधान करा पाएंगे। गांव स्तर पर संगठन के मजबूती पर जोर दिया। अध्यक्षता लालबर्ती प्रजापति, संचालन जिला महासचिव हरिदास सिंह ने किया। इस दौरान बजरंगी कुशवाहा, जटाशंकर पाण्डेय, प्रदीप कुमार सिंह, जिला...