मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मोतीपुर। पंसलवा चौक स्थित रालोमो कार्यालय में गुरुवार जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। प्रदेश महासचिव रमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का निर्माण ही भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, जगदेव बाबू, राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हुआ है। इस मौके पर जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, लखींद्र भगत, नवीन सिंह, रामानंद उर्फ रमन कुशवाहा, जावेद वारिश, सुनील यादव, चंदन कुमार, राजेश प्रसाद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...