जहानाबाद, मार्च 20 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित डालबंगला परिसर में गुरुवार को कुर्था विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में विधानसभा, प्रखंड, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे संगठन के भविष्य की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राज कुमार राम शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को अधिक प्रभावी तरीके से फैलाने और आम जनता से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.