नैनीताल, जनवरी 11 -- भवाली, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली का रविवार को भवाली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ. मोहित रौतेला का भी स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मुकेश कुमार, प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, मंडल महामंत्री वर्षा आर्या, मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.