लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही कहा गया कि जल्द ही शहर की सक्रिय ट्रेड यूनियन का भी गठन किया जाएगा। जिससे व्यापारियों का शोषण रुक सके। व्यापार मंडल की एक बैठक त्रिलोक गिरी मार्ग पर जकील फर्नीचर हाउस पर व्यापार मंडल के पूर्व शहर अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को और सक्रिय बनाए जाने की जरूरत है। जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण रोका जा सके। तय किया गया है कि जल्दी ही शहर में एक यूनियन का गठन किया जाएगा जिससे व्यापारियों का शोषण दोहन पर रोक लग जाए और व्यापारी अपना सम्मान पूर्वक व्यापार कर सके। बैठक के अंत में सभासद आनंद सोनी की माता, श्रीराम राजपूत की माता, विजय गुप्ता और प्रेम रतन माहेश्वरी उर्फ मुन्ना...