अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा विश्वास जताना उनके लिए जिम्मेदारी को और भी बड़ा करता है। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाना और जनता से जुड़कर उनके मुद्दों को प्राथमिकता देना ही मुख्य लक्ष्य रहेगा। यह बातें शुक्रवार को भाजपा के नए जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में कहीं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि संगठन के हर उस कार्यकर्ता का है। जो दिन-रात भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटा है। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने कहा कि कृष्णपाल सिंह का पुनर्निर्वाचन संगठन की निष्ठा, मेहनत और जमीनी पकड़ का सशक्त प्रमाण है। उन...