सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता और कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता का अभिनंदन कर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को पदभार सौंपा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष दोनों ही अनुभवी हैं। पूर्व विधायक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन पंचायत स्तर तक मजबूती से और अधिक सक्रिय मजबूत होगा। प्रभारी वीरेन्द्र कुमार झा अनीस ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष ने बड़े तत्परता के साथ कांग्रेस संगठन की सेवा की है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता और कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन को अधिक धारधार...