सिमडेगा, फरवरी 16 -- बोलबा, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा बोलबा मंडल में रविवार को संगठन पर्व 2024-25 के कार्य दायित्व का निर्वहन किया गया है। मौके पर बूथ के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने की ओर पहल की गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक और मंडल प्रभारी रंजन शाह ने बूथ समिति के नए गठन को लेकर चुनाव प्रणाली के पद, उसकी जानकारी लेने और सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी दी। कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री सहित 12 सदस्यों वाली कमिटी का नए तरीके से गठन किया जाना है। सक्रिय सदस्यों के दस्तावेजों के जांच एवं सत्यापन का समय 20 फरवरी तक अंतिम तिथि है। मौके पर मधु तिर्की, राम सुभग प्रधान, कमल किशोर बेसरा, एतवा बड़ाईक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...