चंदौली, फरवरी 11 -- चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित निर्भय दास हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की दोपहर विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राम दरबार एवं हनुमान जी के विधिवत दर्शन-पूजन के साथ हुई। इसके उपरांत संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिवपूजन श्रीवास्तव (जिला सह मंत्री), प्रमिला शुक्ला (नगर सामाजिक समरसता प्रमुख), जूली केसरी (मातृशक्ति नगर अध्यक्ष) तथा अमन सिंह (नगर संगठन मंत्री) द्वारा विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। किशन श्रीवास्तव को नगर कार्याध्यक्ष, सूरज मौर्य व हिमांशु कश्यप को उपाध्यक्ष, संजीव विश्वकर्मा व हिमांशु श्रीवास्तव को नगर सह मंत्री बनाया गया। वहीं विनय मद्धेशिया को नगर प्रचार-प्रसार मंत्री, अवनीश श्रीवास्तव को परीक्षा प्रमुख, सौरभ चंद्र गोंड क...