हापुड़, मार्च 19 -- भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचे और विरोध किया। वहीं टोल प्लाजा सहायक मैनेजर से मुलाकात कर संगठन के नाम पर फर्जी गाड़ियों को निकलने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि संगठन के नाम पर कुछ लोग टोल प्लाजा से गाड़ियों को दबंगता से निकाल रहे हैं। जिसके बारे में उन्हें जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े ही कार्यकर्ताओं या पदाधिकारी की गाड़ी को ही निकलने दिया जाए। दूसरे लोगों की गाड़ियों को नहीं निकलने दिया जाए। इस संबंध में टोल प्लाजा सहायक मैनेजर नितिन राठी ने कहा कि उनको पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया हैं। किसी ने भी संगठन का नाम लेकर गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो, उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.