बलिया, जनवरी 13 -- बलिया, संवाददाता। एसआईआर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फेफना विधानसभा क्षेत्र के बनरही में सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी के साथ नारद राय ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। अपने संबोधन में पूर्व सांसद ने कहा कि संगठन की सफलता में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। एसआईआर की सफलता को सबके सामूहिक प्रयास का नतीजा बताते हुए कहा कि फेफना विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। विशिष्ट अतिथि राजधारी सिंह ने फेफना विधानसभा क्षेत्र से अपने पुराने रिश्तों का याद करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 की तैयारी में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.