रांची, मई 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बीएनआर चाणक्य के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दो टूक कह दिया कि मंत्रियों, विधायकों, सांसदों को यह नहीं समझना चाहिए कि उनकी वजह से संगठन है, बल्कि संगठन की वजह से ही वे हैं। उन्हें संगठन की मजबूती के बारे में भी सोचना होगा और जनता से किए वादे पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बनने से उत्साहजनक स्थिति है। हम चुनाव जीत जाते हैं तो हमारा दायित्व खत्म नहीं होता, बल्कि जीत के बाद अपने आइडियोलॉजी को लागू करना महत्वपूर्ण है। हर किसी को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलता है। परिस्थितिवश कई उम्मीदवारों में से किसी एक को ही मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.