बदायूं, दिसम्बर 16 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबंध आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के तहत शहर के मालवीय आवास पर आशा कार्यकत्रियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में जोरदार भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों आशा और संगीनियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि एक माह पूर्व ही सरकार को हड़ताल का नोटिस दे दिया गया था। सरकार अगर वार्ता बुलाकर समस्याओं के समाधान की इच्छा दिखाती तो हड़ताल जैसी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होती। जिला सचिव मुनीशा ने कहा कि सरकार और नौकरशाही गुलामी और बेगार के जरिए श्रम और पारिश्रमिक की लूट कर रही हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्दोष, मुनीशा, गोरा देवी, उर्मिला देवी, सुमन, राजवती, नन्ही, प्रेम लता, पूनम, रचना, पूजा, कविता, दीपा, शर्मीला देवी, रीना चौह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.