गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में जोनल समन्वयक पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान की सराहना की। कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देखकर विश्वास है कि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर उभरेगा। संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में कांग्रेस की सफलता की नींव बनेगी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद और ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों में चल रहे अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। चर्चा के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ...