सिमडेगा, जून 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के सामटोली में रविवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने की। जहाँ उनके साथ सिमडेगा जिला पर्यावेक्षक रामा खलखो, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, बांसजोर जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो भी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। हमें बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और हल करना है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। लेकिन हमें एकजुट होकर कांग्रेस का परचम फिर से ऊंचा करना है। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों के अलावा स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य जनसमस्याओं को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.