मधुबनी, अगस्त 9 -- लौकही। जद यू कार्यकर्ताओं की बैठक गुरूवार को खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी गांव में हुई। यहां उपस्थित सदस्यों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर वस्तिार से चर्चा किया। सभी ने इसे गंभीरता से लेते हुए वास्तविक मतदाता नहीं छूटे इस पर अधिक ध्यान देने की बात कही। इसमें संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी सदस्यों ने दुहराया। विकास के लिए राज्य सभा सदस्य व संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल द्वारा किये जा रहे प्रयास की भी सभी ने सराहना किया। मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष नारायण भंडारी,ई.कमलाकांत भारती,किशोरी साह,देवदत्त साह,बिनोद मंडल,रामनारायण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जद यू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.