अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। नाई समाज की फारबिसगंज शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य पवन ठाकुर ने किया। बैठक में पुराने कमिटी की निष्क्रियता को देखते हुए सर्वसम्मति से उसे भंग करते हुए नए कमिटी बनाने को लेकर विचार किया गया। नये कमिटी बनाने को लेकर विचार-विमर्श उपरांत तत्कालीन समाज के संगठन को मजबूती और अधिक से अधिक लोगो को जोडने के लिये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कुबेर टोला निवासी किशोर ठाकुर का मनोनयन किया गया है। इसके साथ कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी 30 दिसंबर को बैठक आयोजित कर आगे के कार्यक्रम पर विचार विमर्श करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बिजेंद्र ठाकुर,देव नाथ ठाकुर,वार्ड पार्षद नन्दन ठाकुर,रमे...