सहारनपुर, जुलाई 4 -- देवबंद अंबहेटा शेखां गांव में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान जनशक्ति) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए उनसे किसान हितों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। संगठन में अनुपम त्यागी को युवा तहसील अध्यक्ष, मुकुल त्यागी युवा महामंत्री, रोबिन त्यागी उपाध्यक्ष, कुलदीप त्यागी मंडल उपाध्यक्ष, अरुण त्यागी, जिला मंत्री व मुकेश त्यागी को ब्लाक सचिव का दायित्व दिया गया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का कार्यकर्ता काम करें। इस दौरान अन्नू त्यागी ने कहा कि संगठन हित में सभी को एक साथ चलना होगा। समाज व संगठन की मजबूती के...