हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- भीमताल। नगर के एक होटल में बुधवार को भाजपा का भीमताल विधानसभा क्षेत्र का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़कर सरकार की नीतियों की जानकारी देने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश और भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों के लिए अभी से मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भीमताल भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, धारी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र और भीड़ापानी मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल का स्वागत किया गया। संचालन सहसंयोजक बहादुर नगदली ने किया। इस दौरान जिला मंत्री नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.