मोतिहारी, फरवरी 8 -- मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता। संगठन की मजबूती को लेकर जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर आगामी दस फरवरी को मोतिहारी आएंगे। सदर अस्पताल चौक स्थित जनसुराज के पार्टी कार्यालय में संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है । जानकारी प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जन सुराज सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आम आदमी तक पार्टी की विचारधारा को सुगमता से पहुंचाने तथा प्रदेश में सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने के मकसद से आगामी आठ फरवरी से जिलों के दौरा पर निकल रहे है। वे अभियान के प्रथम चरण में आठ फरवरी को बगहा, नौ फरवरी को बेतिया ,दस फरवरी को मोतिहारी, ग्यारह फरवरी को दरभंगा तथा बारह फर...