औरंगाबाद, मई 22 -- नवीनगर नगर पंचायत के शनिचर बाजार में गुरुवार को भाजपा नगर मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुधा सिंह ने की जबकि संचालन महामंत्री मुन्ना सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनिल सिंह उपस्थित रहे। अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अपने सुझाव साझा किए। इसके अतिरिक्त 30 मई को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.