प्रयागराज, फरवरी 7 -- सहकार भारती उत्तर प्रदेश की दो दिनी चिंतन बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्ययोजना पर पांच सत्रों में विचार किया गया। आने वाले समय में राष्ट्रहित में काम करने की बात हुई। इस दौरान सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, महिला प्रमुख मीनाक्षी राय ने लक्ष्मणराव इनामदार और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। बैठक के दौरान पर्यावरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। सहकार भारती की ओर से श्रद्धालुओं को थाली, गिलास और झोला बांटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...