कोटद्वार, दिसम्बर 7 -- यूकेडी के सांगठनिक जनपद कोटद्वार अध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल ने संगठन की यमकेश्वर ब्लाक कार्यकारिणी का न्याय पंचायत स्तर पर विस्तार किया है। शनिवार को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संगठन विस्तारीकरण के अंतर्गत आशीष बडोला को ब्लॉक उपाध्यक्ष यमकेश्वर, करण सिंह नेगी को न्याय पंचायत अध्यक्ष ढांगू गैंडखाल, राजेन्द्र बडोला को न्याय पंचायत अध्यक्ष नौगांव, ऋषभ रावत को न्याय पंचायत अध्यक्ष नीलकंठ, रविन्द्र नेगी को न्याय पंचायत अध्यक्ष बनचूरी, अभिषेक परिहार को न्याय पंचायत अध्यक्ष बड्यूण व दिनेश गौड़ को न्याय पंचायत अध्यक्ष सिमलना का दायित्व सौंपा गया है। मौके पर उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से यूकेडी को आगे बढ़ाने में मजबूत आधार प्रदान करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.