गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारिणी की रविवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान चलकर संगठन का विस्तार करते हुए उसे मजबूत बनाने की बात कही गई। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाकर उनका समाधान करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा कि व्यापारी हित के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि व्यापारियों की आवाज उठाते हुए उनका समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश के विकास की नींव हैं। ऐसे में व्यापारी की आवाज हर मंच पर उठनी चाहिए। इसके लिए ही व्यापार मंडल काम करता है। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरि कुमार वर्मा, बीएस मनराल, श्याम किशो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.