फिरोजाबाद, नवम्बर 11 -- फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा है कि फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का जल्द ही जिले स्तर पर विस्तार किया जाएगा। विस्तारीकरण की जिम्मेदारी युवाओं के हाथों सौंपी गई है। इसका नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव करेंगे तथा इसके साथ अन्य पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया है। अंबेश ने कहा की उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के बीच में रहकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से उनका संगठन समस्याओं को लेकर व्यापारियों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कोई भी संगठन युवाओं के बिना सफल नहीं हो सकता। किसी भी देश अथवा संगठन की युवा रीड की हड्ड...