रुडकी, जनवरी 20 -- नगर में मंगलवार को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ रुड़की की बैठक में द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रवीण मेहंदीरत्ता को अध्यक्ष व सौरभ गोयल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथी अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई। रामनगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक अंजेश अग्रवाल की देखरेख में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संरक्षक अंजेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रवीण मेहंदीरत्ता, उपाध्यक्ष मनीष साहनी व किरण सेठी, सचिव सौरभ गोयल, कोषाध्यक्ष रवि खंडेलवाल, संयुक्त सचिव हेमंत जुल्का, सलाहकार प्रिंस लखानी व सुनील गुलाटी, मीडिया प्रभारी अभिषेक गर्ग, कार्यक्रम समन्वयक मनीष नारंग को नियुक्त किया गया। संरक्षक अंजेश अग्रवाल ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स की समस्याओं का ठोस समाधान होगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.