देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। विभिन्न राजनैतिक दलों और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक पर हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को सीपीआईएम सचिव अनंत आकाश ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरे प्रदेश की जनता में असुरक्षा और भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा निदेशक की सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इस दौरान सीटू के महामंत्री लेखराज, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गुसांई, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के महामंत्री बालेश बबानिया, नेताजी संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, यूकेडी...