हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। इसमें केंद्र व प्रदेश संगठन के आगामी कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने एसआईआर की बूथवार समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव 2026 की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि संगठन को अपने उद्देश्य की पूर्ण प्राप्ति के लिए तप, त्याग और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। संगठन की एकजुटता, अनुशासन और संवाद पर बल दिया गया। संचाल...