बांका, फरवरी 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव को लेकर शहर के विजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांका नगर सहित जिले के सभी 11 प्रखंडों में प्रस्तावित संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद मिश्र ने की, जबकि जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष साहनी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रखंडवार चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि, 21 फरवरी को धोरैया, रजौन और कटोरिया प्रखंड में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। वहीं 22 फरवरी को बेलहर, चांदन, फुल्लिडुमर और बौसी प्रखंड में संगठनात्मक चुनाव होंगे। साथ ही अंतिम चरण में 23 फरवरी को बांका प्रखंड, शंभूगंज, अमरपुर और बांका नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.