कानपुर, फरवरी 7 -- संक्षेप-1 देवी प्रतिमा स्थापना पूर्व निकाली गई यात्रा फोटो-7एकेबी 16 परिचय-यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए लोग। पुखरायां। कस्बा के गदाईखेड़ा गांव में आचार्य ध्रुव शुक्ल ने मंदिर में दुर्गा मां की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण कर के वाहन में दुर्गा मां की प्रतिमा रखकर यात्रा का शुभारंभ कराया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने बताया कि हवन-पूजन के बाद रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा में पहुंचकर किया पूजन रसूलाबाद। क्षेत्र के भारामऊ गांव में चल रही भागवत कथा में शनिवार को पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण की। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बेरिया का स्वागत किया। 9 फरवरी से धार्मिक कार्यक्रम होगा संपन्न रसूलाबाद। क्षेत्र के मलखा...