विकासनगर, जनवरी 7 -- चकराता विधायक एवं कांग्रेस सीईसी के सदस्य प्रीतम सिंह ने भाजपा को महिला व विकास विरोधी बताते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। यह बात उन्होंने बुधवार दाबला गांव आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य की क्या हालत कर दी है सब जनता के सामने है। जनता देख रही है कि कैसे सरकार एक वीआईपी को बचाने के लिए प्रपंच रच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री सबूत मांग रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। विधायक ने सवाल उठाया कि सरकार सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। विधायक ने कहा कि एक महिला ने भाजपा के कई नेताओं पर अंकिता हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए हैं, लेकिन सरकार जांच कराए जाने से बच रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...