मेरठ, अगस्त 12 -- रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, श्रेया का दूसरा स्थान मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के ललित कला विभाग में हुई तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। संयोजिका प्रो.अलका तिवारी ने कहा कि रंगोली कला, संस्कृति और रचनात्मकता का जीवंत उत्सव है। प्रो.केके शर्मा ने कहा कि रंगोली पारंपरिक भारतीय कला, समृद्धि और आनंद का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान 2025 थीम पर रंगोली प्रतियोगिता बनाई। शुभारंभ प्रो.नीलू जैन गुप्ता, प्रो.बिन्दु शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, श्रेया द्वितीय, मेघा और रिद्धिमा तृतीय रहीं। निशु को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ.पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ.शालिनी धामा, डॉ.रीता सिंह निर्णायक मंडल में रहीं। -- गुरुकुल प्रभात आश्रम को संस्कृत के लिए सम्मानित किया फोटो... मेरठ। संस्कृत सप्ताह पर केंद...