शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- पुवायां। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर के आयोजन में 25 जनवरी को पुवायां क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे होली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल से शुरू होगा। कार्यक्रम में माय भारत माय वोट, पदयात्रा, प्रथम बार मतदाता बने युवाओं का सम्मान, मतदाता शपथ और जागरूकता संवाद आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...