शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- मीरानपुर कटरा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल एडवोकेट ने दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। भाजपा नेता ने बताया नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वभाव से बेहद विनम्र हैं। उन्होंने जनपद के पार्टी संगठन की जानकारी ली। अधिकाधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया । भाजपा सरकारों की रीति नीति और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी के और अधिक मजबूत होन की आशा व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...