शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 22:: पुस्तकालय के लिए किताब दिया गया।शाहजहांपुर। युवा भारत संस्था के स्वयंसेवक और राजनीतिक विज्ञान विभाग के शोध छात्र द्वारा जीएफ कालेज लाइब्रेरी को पुस्तक 'अद्भुत शाहजहांपुर' भेंट की गई। पुस्तकालयाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद ने बताया कि यह पुस्तक इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के शोधार्थियों के लिए उपयोगी है। इसमें प्राचीन, मध्यकाल और आधुनिक शाहजहांपुर का क्रमबद्ध विवरण, नदियों, भूमि, वनों, व्यवसाय और उद्योग से जुड़े तथ्य शामिल हैं। कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. तनवीर हुसैन, डॉ. स्वप्निल यादव और फैज असलम खान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.