शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- भाजपा के बरेली मुरादाबाद खंड क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त द्वारा दो कक्षों का लोकार्पण किया गया। दोनों कक्षों का निर्माण विद्यालय को अनुदानित की गई तीन लाख की धनराशि से कराया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संरक्षक देवेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक माहेश्वरी देवी, शिव हरी सिंह, पार्षद अजय गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रिया सिंह सहित सभी लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...