सिमडेगा, दिसम्बर 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुथ लेबर एजेंट की बैठक हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त करने की सुविधा दी गई है। इसी क्रम में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शीघ्रता से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने व उनकी भूमिका के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। बैठक में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से पहले मतदान केंद्रों के पुनर्गठन कार्य को पूरा करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि जिन केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन परिवर्त...