उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। गार्डेन ग्रीन लॉन चौरा रोड लोकनगर में आचमन साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में संस्था के उपाध्यक्ष डीके मिश्र (विकास मिश्र) द्वारा संकलित संक्षिप्त पुराण संग्रह का लोकार्पण किया जाएगा। 28 दिंसबर को सुबह 11.30 बजे से लोकार्पण समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि शिखर हिन्दी समीक्षक प्रावक्तन अध्यक्ष, हिन्दी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर सूर्यप्रसाद दीक्षित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भूषण वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गणेश नारायण शुक्ल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...