सिद्धार्थ, मार्च 8 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बदलते मौसम के साथ संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू और अन्य बीमारियों का प्रकोप कई इलाकों में देखने को मिलता है। अब इन रोगों पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों की निगरानी और त्वरित उपचार के लिए यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (यूडीएसपी) की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इस पोर्टल पर आशा कार्यकर्ता और विभागीय टीमें मरीजों की जानकारी अपलोड करती हैं इससे किसी भी बीमारी के फैलने की स्थिति में तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें। फिलहाल क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया के मामलों में काफी कमी देखी गई है। इसका कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.