बदायूं, अक्टूबर 6 -- जनपद में विशेष संचारी रोग अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते समय सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जब से प्रदेश में आई है। तब से जनता संक्रामक रोगों से सुरक्षित हुई है। जनता को बेहतर उपचार और वह भी समय पर मिल रहा है। रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। शहर के जिला महिला अस्पताल परिसर से विशेष संचारी रोग अभियान के जन जागरूकता रैली को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी योगेश कुमार सारस्वत सहित अधिकारियों ने हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला महिला अस्पताल से निकलकर लावेला चौक पहुंची, गांधी ग्राउंड मार्ग, कश्मीरी चौक, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, वन विभाग रोड़ होते हुए जिला महिला अस्पताल में आकर संपन्न हुई। सदर विधायक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.