उन्नाव, दिसम्बर 7 -- उन्नाव। जिले के 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रों पर मरीजों के चेहरे पर उम्मीद और चिंता दोनों झलक रही थीं। कई जगह डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे तो मरीज घंटों तक इतंजार करते रहे,और कुछ केंद्रों पर दवाइयों की कमी ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया। यह नजारा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान देखने को मिला। डॉक्टर के देर से आने पर मरीज रहे निराश मोहान पीएचसी में चिकित्सक अजय प्रताप सिंह के देर से आने से कई मरीज निराश हो गए। शासन ने सभी चिकित्सकों को तय समय से पीएचसी पहुंचने और मरीजों की जांच करने के बाद ही अस्पताल छोड़ने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ चिकित्सक लापरवाही बरत रहे हैं। पीएचसी में रविवार को ओपीडी शुरू होने...